Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित

तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी को बुधवार को संसद के मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। उन पर असंसदीय भाषा के प्रयोग और महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। कल्याण बनर्जी के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

22 Jul 2026

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी को बुधवार को संसद के मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। उन पर असंसदीय भाषा के प्रयोग और महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। कल्याण बनर्जी के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोपहर दो बजे दोबारा कार्यवाही शुरु हुई। इस दौरान पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने महिला सदस्यों की ओर से अध्यक्ष ओम बिरला को मिली लिखित शिकायत की सदन को जानकारी दी। इसके बाद संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से पेश किए गये प्रस्ताव को सदन ने शोर-शराबे के बीच ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया।

पीठासीन अधिकारी तेन्नटी ने कहा कि कल्याण बनर्जी ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है। उनके खिलाफ अध्यक्ष ओम बिरला को लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। यह सदन की गरिमा के खिलाफ है और आपत्तिजनक है और अध्यक्ष का मानना है कि उनपर कार्रवाई की जानी चाहिए।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उन्होंने महिला सदस्यों के खिलाफ न केवल अभद्र टिप्पणी की बल्कि दुर्व्यवहार किया है। इसलिए उन्हें सत्र की शेष अवधि के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर देना चाहिए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए नि
तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी को बुधवार को संसद के मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। उन पर असंसदीय भाषा के प्रयोग और म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News